देश विदेशमध्य प्रदेशहेल्थ

विदिशा की बेटियों को जीने दो टीम ने झारखंड में नवजात बेटियों को कपड़े बांटे

राष्ट्रीय बेटी दिवस के पूर्व सदर जिला अस्पताल रांची में की कपड़े सेवा
मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु के बाद झारखंड सहित अब तक 1722 जोड़ी से ज्यादा बेटियों को दे चुके हैं

रांची । गुरुवार को मध्यप्रदेश, विदिशा की बेटियों को जीने दो टीम झारखंड, रांची के सदर जिला अस्पताल पहुंची। टीम प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने अपने साथियों के साथ नवजात बेटियों को कपड़े बांटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जैसा की आप सभी जानते हैं की भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। उसी सिलसिले में मध्यप्रदेश, विदिशा की बेटियों को जीने दो टीम के प्रमुख दीप सिंह कुशवाह बेटी बचाओ आंदोलन के लिए देशभर में अभियान चला रहे हैं। जिसमें वे बेटी के जन्म पर बेटी को देशभर में फ्री कपड़े देकर लोगों को जागरुक करने का काम साढ़े तीन साल से कर रहे हैं। वे राष्ट्रीय बेटी दिवस के पूर्व गुरुवार को रांची के सदर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने नई दिल्ली, कर्नाटक, जम्मू–कश्मीर, बिहार, झारखंड सहित भारत के अन्य प्रदेशों से आए साथियों के साथ नवजात बेटियों के चरण स्पर्श कर उन्हें कपड़े भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। टीम प्रमुख अब तक मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु के साथ अब झारखंड में भी कपड़े बांटकर अब तक 1722 जोड़ी से ज्यादा कपड़े सेवा देशभर की नवजात बेटियों के लिए कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button