धार्मिक

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा

रथयात्रा में भस्म रमईया डमरू मंडल उज्जैन की रही विशेष प्रस्तुति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी वैश्य समाज के तत्वावधान में उमरियापान में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा का निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ ब्यौहार मोहल्ला स्थित मंदिर से भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण किया और भक्तों को दर्शन दिए। रथयात्रा जैसे ही मंदिर परिसर से निकली जय जय जगन्नाथ के उद्घोषों से पूरा नगर गूंज उठा ।
रथयात्रा ने बस्ती के मुख्य सोनी मोहल्ला, अथईया मोहल्ला, संन्यासी बाबा, झंडा चौक, बड़ी माई मंदिर, न्यू बस स्टैंड, आजाद चौक का भ्रमण करते हुए बिरखा स्थित जगदीश मंदिर पर जाकर समापन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी जी के दर्शन पूजन कर धर्मलाभ अर्जित किया।
रथयात्रा में आकर्षण का केंद्र रही उज्जैन से पधारी भस्म रमईया डमरू मंडल की प्रस्तुति । उनकी ढोल-नगाड़ों पर आधारित संगीतमय भक्ति प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह रथ को रोका, भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
रथयात्रा का समापन बिरखा स्थित जगदीश मंदिर हुआ। जहां जगदीश स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पौराणिक, पुजारी बृज मोहन वैष्णव, मौजीलाल पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार ने रथयात्रा की भव्य आगवानी की। भगवान जगन्नाथ स्वामी की पूजन अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रथयात्रा समिति के अध्यक्ष भागचंद असाटी, गोविंद असाटी, रूपचंद असाटी, नरेश असाटी, बब्लू असाटी, मिश्री गुप्ता, राधेलाल असाटी, शंकर असाटी, मुन्ना लाल गुप्ता, राजेश कटारिया, पप्पू गुप्ता, पंकज गुप्ता, बड्डा गुप्ता, शुक्की गुप्ता, अमलेश गुप्ता, दिनेश असाटी, आनंद असाटी, मोटू गुप्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी दिनेश तिवारी पुलिस बल के साथ तैनात रहें।

Related Articles

Back to top button