“मन की बात” मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल भगदेई गांव में सुनेगें, होंगे जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल

इतिहास समेटे भगदेई गांव में जल संरक्षण का भी देंगे संदेश, करेंगे ग्रामीणों से संवाद
रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली । मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल रविवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम भगदेई में आयोजित “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी संवाद “मन की बात” के श्रवण व प्रसारण के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
इस अवसर पर मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुनेंगे और सरकार की लोकहितकारी नीतियों पर संवाद भी करेंगे। साथ ही ग्राम भगदेई में स्थित प्राचीन तालाब पर आयोजित “जल गंगा संवर्धन” कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। भगदेई गांव में इस कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश भी देगें तथा ग्रामीणों से संवाद भी करेंगे।



