धार्मिक

बिहरूली में श्रद्धा और भक्ति का महाकुंभ, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रीठी तहसील के ग्राम बिहरूली में आध्यात्मिक वातावरण के बीच संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण कथा का रस पान कर रहे है।
कथा का अमृतमय रसपान प्रख्यात कथा व्यास अमित शास्त्री जी महाराज (निकुंज धाम, तिघरा) के श्रीमुख से ओजस्वी वाणी, मधुर संगीतमय प्रस्तुति और भावपूर्ण कथा वाचन से ग्राम एवं आसपास का संपूर्ण क्षेत्र भक्ति-रस में सराबोर हो गया।
प्रथम दिवस सोमवार को कथा के अंतर्गत राजा परीक्षित संवाद एवं मंडप प्रवेश का सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया गया। वहीं द्वितीय दिवस मंगलवार को कथा व्यास अमित शास्त्री जी महाराज द्वारा भगवान शिव चरित्र, ध्रुव चरित्र तथा राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
यह धार्मिक एवं पुण्यदायी आयोजन स्वर्गीय नवल किशोर पटेल एवं श्रीमती सिया पटेल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य जन-जन में धर्म, भक्ति और संस्कारों का वातावरण हो । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गैसेन्द पटेल एवं दीपा पटेल (पुत्र-वधू) हैं।
आयोजन को सफल बनाने में संतोषी-अवधेश, शारदी- धनीराम, राजाराम पटेल, मालती बाई सहित समस्त पटेल परिवार का उल्लेखनीय योगदान मिल रहा है। ग्रामवासियों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है तथा कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है।
आयोजक मंडल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमियों एवं ग्रामवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करें एवं आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button