विराट हिंदू सम्मेलन से एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी के बालक हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के परम पूज्य संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भरभरा वाले का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ । संत श्री के आशीर्वचनों से उपस्थित जनसमूह को आपसी एकता, प्रेम, स्नेह और भाईचारे का संदेश मिला।
सम्मेलन के दौरान अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई । मुख्य वक्ता तुलाराम, प्रांत संगठन मंत्री किसान संघ ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से जनमानस में प्रेरणा और चेतना का संचार किया। उन्होंने हिंदू एकता को मजबूत करने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विशेष बल दिया ।
कार्यक्रम में मातृशक्ति ब्रह्माकुमारी बहन पूजा जी ने अपने विचारों के माध्यम से भाई-बहनों में भविष्य के प्रति जागरूकता पैदा करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त फौजी कमलेश राय ने अपने मार्गदर्शन से युवाओं को राष्ट्र सेवा और अनुशासन के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल सिलौंडी हिंदू सम्मेलन के संयोजक गणेश राय, सह संयोजक मोती हल्दकार, इंद्रकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय सहित सुरेश राय, किशन राय, कैलाश चंद्र जैन, अनिल पांडे, विपिन राजपूत, सौरभ दुबे एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी बज्रेश कुमार ने संभाली। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह विराट हिंदू सम्मेलन भव्य और सफल रूप से संपन्न हुआ।



