मध्य प्रदेश

महेन्द्र यादव चुने पुनः सिलवानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष

सिलवानी । बुधवार को सिलवानी प्रेस क्लब की वार्षिक बैठक यादव ट्रेडर्स पर वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार दिनेश चौरसिया के संरक्षक में संपन्न हुई।
बैठक में पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक में पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर चिंता व्यक्त की। सामाजिक सारोकार की खबरों को प्राथमिकता से प्रशासन के समक्ष पहुंचाने पर चर्चा की गई।
बैठक में पुरानी कार्यकारणी का भंग कर नवीन कार्यकारणी गठित की गई। बैठक में अनुपस्थित सदस्यों को वर्जुअल के माध्यम जोड़कर सहमति ली गई। और महेन्द्र सिंह यादव को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारणी में संरक्षक दिनेश चौरसिया, उपाध्यक्ष केदार सिंह रघुवंशी, कोषाध्यक्ष राधेश्याम साहू, सचिव शिवकुमार रघुवंशी, सहसचिव शुभम साहू, संगठन मंत्री नरेश प्रतापसिंह राजपूत, सदस्य शिवकुमार साहू को सम्मिलित किया गया।
बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सभी सदस्यों ने तिलक, फूल माला पहनाकर, मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी।

Oplus_16777216

Related Articles

Back to top button