कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र को गोद लेकर रिसोर्ट जैसे भव्य भवन बनवाया, कलेक्टर की ग्रमीणजन कर रहे तारीफ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम कारोपानी के आंगनबाड़ी को एक साल पहले कलेक्टर अवि प्रसाद ने गोद लिया था, आज उसी आंगनबाड़ी केंद्र को सर्व सुविधा युक्त भवन के रूप में तैयार किया गया है। जिसका लोकार्पण बड़े ही धूमधाम से किया गया ।
ग्राम कारोपानी मे 18 लाख 22 हजार रूपये की लागत से भव्य और सुंदर आंगनबाड़ी भवन निर्मित किया गया है। इस आंगनबाड़ी भवन और यहां विकसित किये जा रहे पार्क का लोकार्पण शनिवार 15 जून को विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा किया गया
जनमन की भावना के अनुरूप यह नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन प्रकृति की गोद मे स्थित बैगा बाहुल्य गांव कारोपानी मे बना है । इस आंगनबाड़ी केन्द्र को स्वयं कलेक्टर अवि प्रसाद ने गोद लिया हुआ है। यहां 65 बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र मे दर्ज है । कलेक्टर स्वयं कई बार यहां के आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचकर बच्चों से मिल चुके है। नवनिर्मित यह आंगनबाड़ी भवन जिले का ही नही बल्कि प्रदेश के आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के तौर पर तैयार कराया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसके निर्माण मे स्थानीय सामग्री और यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों से युक्त सामग्री का उपयोग इसके निर्माण मे किया गया है। साथ ही यहां रहने वाले बैगाओं की संस्कृति, परंपरा और भावनाओं के अनुरूप आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में पंरमरागत तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसके निर्माण से लेकर हर गतिविधि की कलेक्टर द्वारा सतत समीक्षा किये जाने की वजह से आंगनबाड़ी भवन अपने भव्य स्वरूप में बनकर तैयार हो पाया है।



