पर्यावरणमध्य प्रदेश

एसडीओपी कार्यालय में स्वच्छता अभियान चला कर की गई सफाई

सिलवानी। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता को लेकर किए जा रहे आव्हाण का नगर में खासा असर देखा जा रहा है। सार्वजनिक स्थालो, धर्म स्थलो की सफाई के साथ ही शासकीय कार्यालयो की सफाई का अभियान भी अधिकारियो के द्वारा किया चलाया जा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय में सफाई कार्य किया गया। यहां पर एसडीओपी अनिल मौर्य के द्वारा अन्य कर्मियो के साथ मिल कर कार्यालय की साफ सफाई की जाकर लगे हुए मकड़ी के जारे सहित अन्य सफाई कार्य किया जाकर कार्यालय से निकले कचरे को डंप किया गया। एसडीओपी श्री मौर्य ने सभी से घरो, दुकानो, सार्वजनिक स्थलो आदि की निंरतर सफाई रखने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button