खेलमध्य प्रदेश
अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर सीएम राइस स्कूल में हुई मैराथन दौड़

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीएम राइस स्कूल में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर के छोटे-छोटे बालकों और छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन दौड़ की शुरुआत भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई। दौड़ में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, मंडल अध्यक्ष अजय जाट, महामंत्री हरि नारायण लोधी, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान और उनके जीवन मूल्यों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना था।