मुरवारी में दशहरा चल समारोह की तैयारियो को लेकर बैठक सम्पन्न

13 मूर्तियों का क्रम निर्धारण एवं शांति व्यवस्था को लेकर बने नियम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम मुरवारी में आगामी 2 अक्टूबर को दशहरा चल समारोह को लेकर मिडिल स्कूल मुरवारी में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 13 मूर्तियों के सदस्य, ग्राम के गणमान्य नागरिक, उप सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने उपस्थित सभी सदस्यों और ग्रामीणों से कहा कि दशहरा चल समारोह में शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे पहली प्राथमिकता है। जुलूस के दौरान डीजे पर किसी भी प्रकार के अश्लील, अनैतिक या समाज विरोधी गानों का पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल धार्मिक गाने ही बजाए।
परंपरा अनुसार एक कन्या द्वारा गोटी डालकर 13 मूर्तियों का क्रम निर्धारण किया गया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वीकार किया। चल समारोह में सभी प्रतिमाएं क्रमवार निर्धारित स्थान से प्रस्थान करेंगी और किसी भी प्रकार का विवाद या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
बैठक में उप सरपंच अज्जू पटेल, पंच सोनू गौतम, सतीश काछी, मनीष पटेल, बिट्टू बैरागी, कमलेश बर्मन, संजू विश्वकर्मा, सुरज पटेल, मनोज नहर, कैलाश काछी, सचिन बर्मन, सुशील पटेल, अजय कोल, बालगोविंद पटेल, अनिल, राकेश पटेल, विनोद काछी, साहिल गौतम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और शांति, सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना के साथ दशहरा विसर्जन को संपन्न कराने की शुभकामनाएँ दीं।



