धार्मिक

मां वीरासन माता मंदिर में सोमवार को विशाल भंडारा और देवी जागरण का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । शारदेय नवरात्र के पावन पर्व में मां वीरासन देवी मंदिर कचनारी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्र की अष्टमी को जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय द्वारा विशाल भंडारा और देवी जागरण का आयोजन करवाया जा रहा है ।
जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने बताया कि सुबह दस बजे से विशाल भंडारा प्ररांभ होगा जो देर शाम तक चलेगा उसके पश्चात विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया है। सुप्रसिद्ध गायकी संजो बघेल द्वारा शानदार देवी गीत, भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। विदित है कि मां विरासन देवी मंदिर क्षेत्रवासियों का आस्था का केंद्र है। यह वही स्थान है जहां लोगों की मुरादें पूरी होती है। बिरसिंहपुर पाली की प्रतिमा अष्टभुजी है और छत्तीसगढ़ के हरवाह में स्थापित विरासन माता की प्रतिमा दो भुजी है। इस लिहाज से पाली में विराजीं माता विरासन अपने आप में अद्भुत चमत्कारी है। वैसे तो नवरात्र के दौरान रोज ही भक्तो के माध्यम से पूजन अर्च तयन, हवन महाआरती के कार्यक्रम हो रहे है।
रविवार को पाली से मां वीरासन देवी मंदिर पैदल 51 फूट की चुनरी यात्रा होगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंडित शैलेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भक्त मंडल
सिलौंडी श्री राधा कृष्ण मंदिर धरमपुरा से मां वीरासन देवी मंदिर झंडा यात्रा और चुनरी यात्रा सुबह 8 बजे शुरू होगी। लगभग 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा में भक्त भजनों और मां के जयकारों से माता की भक्ति करेंगे।
आयोजक जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु गण पहुंचकर विशाल भंडारा एवं देवी भजनों का लाभ प्राप्त करें। गौरतलब है कि मां विरासन माता मंदिर में 22 वर्षों से लगातार जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय द्वारा नवरात्र की अष्टमी को भंडारा और देवी जागरण कराते आ रहें हैं।

Related Articles

Back to top button