मध्य प्रदेश

विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन के सबंध में बैठक सम्पन्न

सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नोहटा मे स्थित शिव मंदिर में 19 से 25 विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला दमोह के सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नोहटा के शिव मंदिर में विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन के सबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ अर्पित वर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस सबंध में कार्यालय अधीक्षण पुरातत्वविद् भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, जबलपुर मण्डल के डॉक्टर डॉ. शिवाकांत बाजपेई ने बताया इस बार भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन दमोह जिले के नोहटा में स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिले के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान सबन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button