कृषि

सिलवानी मंडी कार्यालय में हम्माल, तुलावटी लाइसेंस एवं मांगों पर बैठक सम्पन्न

सिलवानी। मंडी कार्यालय सिलवानी में हम्माल–तुलावटी के मंडी लाइसेंस जारी करने एवं विभिन्न मांगों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम हर्षल चौधरी ने की।
बैठक के दौरान हम्माल–तुलावटी से जुड़ी मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर सहमति बनाते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सिलवानी एस डी ओ पी अनिल मोर्या, मंडी सचिव मनमोहन कोली, मंडी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हम्माल–तुलावटी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button