बिना सूचना के धार्मिक आस्था के केंद्र झांकी के चबूतरे को तोड़ने को लेकर ज्ञापन दिया
रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन। रायसेन नगर में फोर लेन सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा धार्मिक आस्था से जुड़े चबूतरे को तोड़ने को लेकर गुरुवार को शिवसेना एवं धार्मिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यलय पहुँचकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद को ज्ञापन देकर निर्माण एजेंसी पर कार्यवाही की मांग की है।
सोपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सांची मार्ग पर जिला चिकित्सालय के सामने एवं वन विभाग वन रेंज कार्यालय के पास लगभग 40 से 50 वर्ष पुराना धार्मिक चबूतरा जिस पर मां दुर्गा की प्रतिमा एवं श्री गणेश जी की प्रतिमा झांकियों के समय स्थापित की जाती है साथ ही उक्त चबूतरा शहर के हिंदू समाज की धार्मिक आस्था का केंद्र है जो कि शहर में चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार द्वारा बिना सूचना के तोड़ दिया गया और बड़े ही बेढंग स्वरूप में छोड़ दिया गया जिससे झांकी कि समिति के साथ हिंदू संगठन व हिंदू समुदाय का हृदय आहत हुआ है जो कि धर्म विरुद्ध है इसलिए उक्त जिंदल ठेकेदार नामक व्यक्ति पर एवं जो भी जिम्मेदार हैं उन पर कानून के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाए, जबकि हम सभी यह जानते हैं कि उक्त चबूतरा शासन की भूमि में है शासन उक्त भूमि को अपने अधीनस्थ ले सकता है और शासन स्वतंत्र है और हमें कोई आपत्ति नहीं है उक्त चबूतरा यदि शहर के विकास कार्य सड़क निर्माण में आ रहा था तो निश्चित ही हमें कोई आपत्ति नहीं है आप आधे चबूतरे की अपेक्षा पूरा चबूतरा ही शहर विकास के इस्तेमाल में ले सकते हैं किंतु हमें आपत्ति इस बात पर है कि उक्त चबूतरा धार्मिक आस्था का केंद्र था और उस चबूतरे को बिना हिंदू समाज की जानकारी में लाएं तोड़ दिया गया और वह भी सनातन धर्म के अनुसार विधिवत पूजन भी नही हुई और चबूतरे को तोड़ने के बाद उसे बड़े बेढंग स्वरूप में छोड़ दिया गया साथ ही जितना चबूतरा बचा है उसको बनाया भी नहीं गया ना किसी व्यक्ति द्वारा आश्वासन दिया गया इसलिए हमारा आपसे विनम्र आग्रह है कि उक्त ठेकेदार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और तुरंत ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किया जाए एवं उक्त चबूतरे का स्वरूप बदला जाए।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि अगर उक्त ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो शिवसेना उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जवाबदारी प्रशासन की होगी।




