अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर लोधी समाज में थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के थाना में नोहटा अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोधी समाज को गंदी-गंदी गाली का वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उस अज्ञात व्यक्ति के द्वारा समाज में अशांति फैलाने की कोशिश की गई है इसी मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय युवा लोधी लोधा राजपूत महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राव लाखनसिंह लोधी ने लोधी समाज के लोगों के साथ नोहटा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल को एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई गाली गलौज से समाज आक्रोशित है एवं समाज की प्रतिष्ठा को धूलित किया गया है। पूरे राज्य में अशांति का माहौल को फैलाने की कोशिश अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है। जिसका वीडियो थाना प्रभारी जी को व्हाट्सएप के माध्यम से दिया गया इसी विषय को लेकर लोधी समाज के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध उच्च स्तरीय कानूनी जांच कर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई ।
ज्ञापन में राव लखन सिंह लोधी, भगवत सिंह लोधी, राजा खान, घनश्याम लोधी, खुमानसिंह, लोधी रूपसिंह लोधी, पूरन सिंह लोधी, लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह अरविंदसिह, राहुल सिंह, खुमान सिंह, निलेश सिह लोधी, साहब सिंह लोधी, राजकुमार लोधी, मुलायम सिंह, दुर्गेश लोधी सहित अनेकों लोधी एवं अन्य समाज के लोगों की उपस्थिति रही।



