हटा सातवें दिन भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । भावांतर भुगतान योजना के तहत बकाया राशि खातों में जमाना होने से क्षेत्र के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। हटा कृषि उपज मंडी के समक्ष किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि जब तक भुगतान नहीं होगा पीछे नहीं हटेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। किसानों ने बताया की फसल बेचें लंबा समय बीत चुका है लेकिन सरकार द्वारा घोषित भावांतर राशि अब तक नहीं मिली है इस कारण वे गहरे आर्थिक संकट में है। अगली फसल की तैयारी बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरत के लिए उन्हें भारी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है और दैनिक जारूरतो को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।
धरना को क्षेत्र एवं जिले के जागरूक युवाओं, जनप्रतिनिधियों और किसानों का व्यापक समर्थन मिल रहा है सैकड़ो की संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंच कर धरना को व्यापक रूप दे रहे हैं।
धरना का नेतृत्व कर रहे किसान नेता, समाजसेवी जनसेवक दीनदयाल पटेल का कहना है कि समय पर भुगतान न होने से भावांतर योजना का मूल उद्देश्य हीं खत्म हो गया है शासन प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द राशि का भुगतान कर देना चाहिए और जब तक राशि का भुगतान नहीं किया जाता धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।



