मध्य प्रदेश

गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देकर, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा के साथ पंजाब सरकार कांग्रेस के द्वारा किए गए असफल षड्यंत्र के विरोध में जिला मुख्यालय महामाया चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना देकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री जी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया, उनकी सुरक्षा को जानबूझ कर खतरे में डाला गया, पूरे देश में रोष है और लोग चिंतित भी हैं। राजनीतिक विद्वेष के चलते कांग्रेस अब प्रधानमंत्री की जिंदगी से खेल रही है। प्रधानमंत्री जी को फ्लाईओवर पर जिन परिस्थितियों में रहना पड़ा, भगवान की कृपा है कि वह सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि आज हम कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौन धारण कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। कल हमने महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया था। हम यह भी प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान कांग्रेस पार्टी परिवार को सद्बुद्धि दें।
इस मौके पर भाजपा नेता रामकुमार साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धि सिद्धकी, प्रभांशु भदोरिया, ऋषि भार्गव, मोहन चक्रवर्ती, प्रकाश मालवीय, अभिनव मालवीय, कपिलपटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button