शनिवार को उमरियापान में मूंग उड़द खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह

कृषि उपज उप मंडी परिसर में होगा कार्यक्रम, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने दी जानकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह शनिवार, 11 जुलाई को उमरियापान प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान वे कृषि उपज उप मंडी उमरियापान परिसर में मूंग एवं उड़द खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगेज्ञ।
भाजपा उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने मृगांचल एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे । उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी ।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आग्रह किया है । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है और सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इसे सफल बनाएगी ।



