क्राइम

भाभी की हत्या के बाद देवर ने पेड़ से लगाई फांसी

गैरतगंज के पिपरिया अमर सिंह गांव में सनसनी, पुलिस और एफएसएल जांच में जुटी
रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया अमर सिंह में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला की कथित तौर पर पत्थर से हत्या करने के बाद उसके देवर ने पेड़ से लोहे के कंटीले तार के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतका की पहचान सुनीता अहिरवार 32 वर्ष, पत्नी भुजवल अहिरवार के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक मुन्नू अहिरवार 25 वर्ष, पुत्र काशीराम अहिरवार बताया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुनीता अहिरवार बेगमगंज जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। बताया जा रहा है कि मुन्नू अहिरवार ने कीटनाशक खरीदने की बात कहकर उनके साथ मोटरसाइकिल से बेगमगंज गया। लौटने के बाद खेत पर कथित रूप से पत्थर से हमला कर सुनीता की हत्या कर दी। इसके बाद मुन्नू अहिरवार ने खेत के पास एक पेड़ पर लोहे के कंटीले तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
*हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हे*
घटना की सूचना मिलते ही गैरतगंज पुलिस एवं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में हत्या और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button