मध्य प्रदेश

नवीन कौशल विकास भवन निर्माण के लिए विधायक ने राज्य मंत्री को दिया पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल ढीमरखेड़ा के सक्रिय नेता योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़वारा, ढीमरखेड़ा, देवरी हटाई, सिलौड़ी में नवीन कौशल विकास भवन एवं नवीन कौशल विकास केन्द्र संचालन करने के लिए गौतम टेटवाल राज्य मंत्री, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्य प्रदेश शासन को पत्र दिया। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षित युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए किसी भी प्रकार का कौशल विकास केन्द्र नहीं है, जिसमें वे अपने उज्जवल भविष्य को इन केन्द्रों में निखार सकें। विधायक ने राज्य मंत्री से आग्रह किया है कि वर्णित निम्नांकित स्थानों में कौशल विकास केन्द्र व नवीन केन्द्रों की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। जिसमें बड़वारा में नवीन कौशल केंद्र की स्थापना करने, ढीमरखेड़ा में नवीन भवन निर्माण, देवरी हटाई जनपद पंचायत कटनी विधानसभा बड़वारा में नवीन कौशल विकास केन्द्र की स्थापना, और सिलौड़ी में नवीन कौशल विकास केन्द्र में स्थापना करने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने राज्य मंत्री गौतम टेटवाल से आग्रह किया है कि उपरोक्त स्थानों में नवीन कौशल विकास केन्द्र व नवीन भवन निर्माण करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button