ज्योतिष

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 23 नवम्बर 2025 रविवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 23 नवंबर 2025 दिन रविवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष तृतीया,तिथि तृतीया तिथि 07:25 PM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र मूल 07:27 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 04:05 अपराह्न से 05:24 अपराह्न तक रहेगा।चन्द्रमा आज धनु में संचार करेंगे। रविवार के दिन पर सूर्यदेव का अमल होता है. 23 नवंबर को तुला राशि में बुध-शुक्र की खास युति होगी जिससे लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपायों से अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि – आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालाँकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अच्छे दोस्त उस ख़ज़ाने की तरह होते हैं, जिसे सारी ज़िंदगी दिल के क़रीब रखा जाता है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। इस राशि के युवाओं की आज अपने जीवन में प्रेम की कमी महसूस होगी।
🪶 उपाय :- झूठ बोलना आपकी विश्वसनीयता को समाप्त कर देता है-इसलिए जहाँ तक संभव हो कभी झूठ न बोलें।
🐂 वृषभ राशि – कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है। प्यार से बढ़कर कोई अहसास नहीं, आपको भी अपने प्रेमी को कुछ ऐसी बातें बोलनी चाहिए जिससे उनका विश्वास आपमें बढ़े और प्यार को नई ऊंचाई प्राप्त हो।
🪶 *उपाय :- चाँदी का टुकड़ा या चाँदी का सिक्का जेब में सदैव रखने से धन की वृद्धि होगी। 👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि – खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज काफ़ी दिगाग़ी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं। 🪶 *उपाय :- भगवान में आस्था रखें, सत्संगति करें और मानसिक हिंसा करने से बचना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है।
🦀 कर्क राशि – आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।
🪶 *उपाय :- सफेद चन्दन का तिलक मस्तक व नाभिस्थल पर करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। 🦁 सिंह राशि – कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। जो काम आप आज पूरे करने में सक्षम हैं उन्हें कल पर ना ही टालें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। 🪶 उपाय :- छात्रों को स्टेशनरी का सामान(कॉपी, पेन, पेन्सिल इत्यादि) बाँटने से स्वास्थ्य अच्छा होगा। 👰🏻‍♀️ कन्या राशि – आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का अहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है। 🪶 *उपाय :- पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने से धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
⚖️ *तुला राशि – व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें। 🪶 *उपाय :- पीले चावल बनाकर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
🦂 *वृश्चिक राशि – पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इसकी फीक्र न करें, अगर आप सही हैं तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। 🪶 *उपाय :- लाल या भूरे रंग की गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।
🏹 धनु राशि – आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।
🪶 उपाय :- अच्छे पारिवारिक जीवन के लिए नहाने के जल में काले तिल, काली सरसों के दाने डालकर स्नान करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
🐊 मकर राशि – अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।
🪶 *उपाय :- केले की जड़ को अपने पास रखने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलता है। ⚱️ कुम्भ राशि – आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। अगर आपकी आवाज सुरीली है तो कोई गाना गाकर आप अपने प्रेमी को आज खुश कर सकते हैं। 🪶 उपाय :- दूध की एक थैली किसी गरीब महिला को देने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। 🐬 मीन राशि – मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है। आज किसी शादी में जा सकते हैं, वहां शराब का सेवन करना आपके लिए घातक हो सकता है। 🪶 *उपाय :- कांसे के एक गोल टुकड़े को हरे कपड़े में लपेटकर जेब में रखने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी
✍🏼 नोट : कृपया ध्यान दें जी : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। तथा अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button