मध्य प्रदेश

अंतर्वेद में सामुदायिक भवन का विधायक ने किया भूमिपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत अंतर्वेद गनयारी में सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए एक सामुदायिक भवन की मांग हो रही थी। जिसकी जानकारी बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को मिली । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने तुरंत ही प्रस्ताव बनाकर सामुदायिक भवन स्वीकृत कराया । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सरपंच गोकर्ण मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने 20 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत में सी सी रोड का लोकार्पण भी किया ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, खमहरिया सरपंच अनिल सिंह बागरी, पूर्व सरपंच गणेश साहू , प्रमोद असाटी, संतोष दुबे, प्रहलाद सोनी, जयपाल सिंह, जयकरण पटेल, सोनू गौतम आदि रहे ।

Related Articles

Back to top button