कृषि ऋण जागरूकता सप्ताह संपन्न

रिपोर्टर : मनोज शुक्ला
सियरमऊ । गुरुवार को सियरमऊ ग्राम पंचायत भवन में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा सियरमऊ द्वारा मनाया गया, सबसे पहले शाखा प्रबंधक अनुभव तोमर द्वारा सरपंच प्रतिनिधि मनोहर रजक, सचिव रमेश शाह, मनोज शुक्ला और अमित शुक्ला को शॉल देकर सम्मानित किया इसके उपरांत शाखा प्रबंधक अनुभव तोमर ने और राहुल पाटीदार फील्ड ऑफिसर ने बड़े ही अच्छे ढंग से भारतीय स्टेट बैंक में चल रही योजनाओं और जो भी नई योजनाएं शुरू हुई हैं उनके बारे में बिस्तार से ग्रामवासियों को समझाया, जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्ड लोन, कृषि उपकरण, पशुपालन, डेयरी आदि। बैंक द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई ।
इस अबसर पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अनुभव तोमर, फील्ड ऑफिसर राहुल पाटीदार, एफओएस अमित ठाकुर, हैड मेसेंजर सीताराम सैनी, रामप्रकाश साहू एसबी आई स्टाफ़, सिक्युरिटी गार्ड पप्पू लोधी, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर रजक, सचिव रमेश शाह, अरबिंद शुक्ला (मेम्बर), मनोज शुक्ला (संवाददाता), अमित शुक्ला (ग्राम रक्षा समिति अध्यक्ष), बृजेश शुक्ला, (मेम्बर), अमित विश्वकर्मा (एसबीआई कियोस्क संचालक) राजू सेन, धन्नू रजक, दीपक साहू,पवन साहू, हरिराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



