मध्य प्रदेश
गंदगी के ढेर पर नगर, नगर परिषद फर्जी स्वच्छता सर्वेक्षण में जुटी
स्वच्छता के दावों को उजागर करतीं नगर की यह तस्वीरें
सिलवानी। नगर एक तरफ कचरे के ढेर पर है, वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद स्वच्छता का फर्जी सर्वेक्षण करके अपने नंबर बढ़ाने की कवायद में जुटी हुई है। रिहायशी इलाकों में लगे कचरे के ढेर जहां आसपास का वातावरण दूषित कर रहे हैं, वहीं सूअरों का आवारा मवेशियों का जमावड़ा भी पूरे समय लगा रहता है। एक तरफ नगर परिषद सीएमओ स्वच्छ भारत अभियान के लिए आए बजट को डस्टबिन सहित अन्य संसाधनों में ठिकाने लगा रहे हैं, जबकि नगर के कई वार्डों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।




