मध्य प्रदेश

गेहूं की खड़ी फसल पर अचानक आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सुल्तानगंज। जिले के बेग़मगंज के ग्राम खानपुर में गेहूं की खड़ी फसल पर अचानक लगने का मामला सामने आया है । आग लगने से लगभग आठ से दस एकड़ गेंहूं की फसल जलकर खाक हो गई । आग पर काबू पाने के लिए मौके पर बेगमगंज की दो दमकल और गैरतगंज की एक दमकल को बुलाया । और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । इन किसानों को हुआ नुकसान जानकारी के अनुसार ग्राम मुरपार निवासी लव पटेल की 1 हेक्टेयर से अधिक भूमि , वहीं रजनी राय, रूपेश राय की 2 हेक्टेयर से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई । वहीं आसपास के किसानों की फसल को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया । गेंहू की फसल जलने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है । दमकल गाड़ियां समय पर पहुंची, कई एकड़ फसल जलने से बची आग इतनी भीषण थी कि आसपास के खेतों में लगी गेंहू की फसल तक पहुंच जाती तो कई एकड़ खड़ी गेंहू की फसल जलाकर राख हो जाती । फायर बिग्रेड की लेकिन किसानों की सूचना पर मौके पर तत्क गाड़ियां पहुंच गई , जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया ।

Related Articles

Back to top button