उमरियापान में 26 अक्टूबर से होगा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

माही मैरिज गार्डन में आठ दिवसीय भागवत कथा में बहेगी भक्ति की रसधार, पं. अमित शास्त्री जी करेंगे कथा वाचन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। नगर के चंडी माता मंदिर स्थित माही मैरिज गार्डन में गुप्ता परिवार के तत्वावधान में 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा । आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा प्रवचन होंगे। कथा व्यास पं. अमित शास्त्री जी, निकुंज धाम तिघरा, कटनी द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा ।
आयोजन की शुरुआत 26 अक्टूबर, सोमवार को कलश यात्रा एवं भागवत महात्म्य के साथ होगी । 27 अक्टूबर को सुखदेव आगमन, 28 अक्टूबर को ध्रुव चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र, 29 अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्म कथा, 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा एवं श्रीकृष्ण लीला और 31 अक्टूबर को रुक्मिणी विवाह कथा का प्रसंग सुनाया जाएगा ।
इसी क्रम में 1 नवंबर, रविवार को परीक्षित मोक्ष, सुदामा चरित्र एवं हवन का आयोजन होगा । वहीं 2 नवंबर, सोमवार को कन्या भोज एवं भंडारा प्रसाद वितरण के साथ कथा महोत्सव का समापन किया जाएगा ।
आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं इष्ट-मित्रों से सपरिवार कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है ।
कथा श्रवण का सौभाग्य: जागेश्वर प्रसाद एवं सावित्री बाई गुप्ता, सुनीता गुप्ता (स्व. मिठाई लाल गुप्ता) तथा भूरी बाई गुप्ता ।



