मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अनीमिया मुक्त भारत कार्यशाला आयोजित

उपस्थित कर्मचारियों ने जानी समझी इसकी बारीकियां
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में शनिवार की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान के मार्गदर्शन में शासकीय सिविक अस्पताल सिहोरा में आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं अनीमिया मुक्त भारत कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही इसकी बारीकियां को पोजेक्टर के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी अवगत कराई गई। इस दौरान उपस्थित योगेश सराठे एवं तरुण तिवारी के द्वारा विकास खंड सिहोरा अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, और आदिम जाति आश्रम से उपस्थित सभी नोडल शिक्षकों को उपरोक्त कार्यक्रम के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया । इस अभियान के अंर्तगत कि जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान बाल्यकाल एनीमिया और उसके प्रबंधन के बारे में उपस्थित सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के सफल क्रियान्वन में बीपीएम श्वेता कोस्टा, बीसीएम वीरेंद्र मेहरा, का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने इस अवसर पर जानकारियां प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button