मध्य प्रदेश

बेहोश हालत में मिला युवक, सिर में गंभीर चोट में अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने किया मृत घोषित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोहटा पुल के पास एक 23 वर्षीय युवक बेहोश हालत में मिला हैं सिर में गंभीर चोट हैं परिजनों रवि, राजाराम और चंदू पटेल अस्पताल ले गए थे.जहां डॉक्टर ने चेकअप किया‌. तो वहां मृत घोषित कर देने पर परिजन नहीं माने फिर भी वह जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंपा।
नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक हर्ष पाठक सहित पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई मृतक का नाम राकेश पिता हल्ले पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी नोहटा का बताया गया है। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक खेत में घुसे मवेशियों को भगाने के लिए गए हुए थे, नोहटा पुल सड़क के पास बेहोश हालत में मिले हैं, सिर में गंभीर चोट के निशान है या तो किसी वाहन की टक्कर हो सकती है या फिर कुछ और हो सकता है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह पूरे घटना की जांच बारीकी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button