मध्य प्रदेश

भारतीय ज्ञान परंपरा और समावेशी विकास पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न

सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन हुआ ।
एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा और समावेशी विकास पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी महाविद्यालय रायसेन की प्राचार्य सम्मिलित हुई एवं विशेष अतिथि के रूप में श्याम साहू जनभागीदारी समिति उपस्थित रहे । ऑनलाइन ब आफलाइन मोड़ में आयोजित इस बेवीनार में विशेष विशेषज्ञ के रूप में प्राध्यापक डॉक्टर महेश शुक्ला टीआरएस कॉलेज रीवा ने भारतीय ज्ञान परंपरा के व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला, जबलपुर से डॉक्टर ध्रुव दीक्षित प्राध्यापक समाजशास्त्र ने अपने भारतीय ज्ञान परंपरा पर विस्तृत चर्चा की, वही भोपाल गीतांजलि महाविद्यालय से डॉ राजेंद्र कुमार जुगादे ने भारतीय ज्ञान परंपरा और समावेशी विकास पर वृहद चर्चा के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। विदित हो कि इस राष्ट्रीय वेबीनार के लिए ऑनलाइन माध्यम से रिसर्च स्कॉलर्स विद्वानों प्राध्यापक अध्यापक सभी से शोध पत्र आमंत्रित किए गए जिसको आईएसबीएन पुस्तिका में प्रकाशित किया जावेगा वेबीनार के समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मीकांत नेमा, सह समन्वयक मुस्तकीन अहमद, सह समन्वयक मनोहर कोरी के साथ डॉ रामानुज रघुवंशी, राघवेंद्र राजपूत, डॉक्टर अभिलाषा, प्रतिभा डेहरिया, अमन जैन, नवीन कुमार रजक ने भी शोध पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बीडी खरवार के द्वारा किया गया उनके स्वागत उद्बोधन के पश्चात विषय विशेषज्ञों के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य एवं महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा वितरित किए गए। ऑनलाइन वेबीनार का आभार प्रदर्शन रामानुज रघुवंशी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन मनोहर लाल कोरी ने किया, वेबीनार में अनेक छात्र छात्राओं सहित राघवेंद्र नेमा, एनपी धुर्वे, सुनील सोनी, अरुण श्रीवास्तव, केशव बंसल का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button