मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र में शराबी ने मचाया हुड़दंग; डर के मारे रोते रहे बच्चे आशा कार्यकर्ता के पति की करतूत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा के नोहटा के आंगनबाड़ी केंद्र मुडारी में एक शराबी ने जमकर हुड़दंग मचाई शराबी के द्वारा गाली गलौज आतंक का वीडियो सामने आया गई है जिसमें एक व्यक्ति नशे में धुत आंगनबाड़ी में दिखाई दे रहे जो नशे की हालत में जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली गलौज कर रहा है वही आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर बैठे बच्चे डर के मारे रोते विलखते हुए दिखाई दे रहे हैं हालत यह थी कि बच्चों के सामने मिड डे मील की थालियां परोसी रखी हुई थी लेकिन बच्चे शराबी के आतंक के चलते बिना खाना खाए ही घरों को लौट गए जब इस वीडियो की हकीकत जानने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता वंशवर्ती से बात की तो उन्होंने बताया आशा कार्यकर्ता सविता वंशवर्ती के पति प्रेम वंशवर्ती शराब के नशे में धुत होकर आंगनबाड़ी केंद्र में घुस गए और जमकर हुड़दंग गाली गलौज करते रहे करीब एक बजे बच्चों को खाना परोसा गया था लेकिन शराबी के आतंक से डरे सहमे बच्चों ने खाना तक नहीं खाया शराबी के आतंक कि जैसे ही ग्राम के पास बनी आंगनवाड़ी जोर-जोर से चिल्लाने और गाली गलौज की आवाज ग्रामीणों को सुनाई दी तो ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच गए जहां से शराबी को खदेड़ा गया आंगनबाड़ी केंद्र में शराबी के आतंक से परेशान कार्यकर्ता संगीता वंशवर्ती ने 100 डायल को फोन लगाया और मौके पर हंड्रेड डायल पहुंची थी तब तक शराबी अपने घर पहुंच गया था लेकिन शराब के अत्यधिक नशे की हालत में हंड्रेड डायल के पुलिसकर्मी शराबी को उसके घर में ही छोड़कर वापस हो गए कार्यकर्ता ने बताया ऐसा कभी नहीं हुआ की कोई शराबी आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर हुड़दंग मचाए लेकिन आज अचानक से आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचकर सारी हदें पार करते हुए खूब आतंक मचाया जबकि में शराबी को बोलती रही यहां से चले जाओ हमारे बच्चे डर रहे हैं खाना नहीं खा रहे हैं लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी।

Related Articles

Back to top button