नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने किया बाढ़ प्रभावित ढीमरखेड़ा क्षेत्र का दौरा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में विगत तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते ढीमरखेड़ा तहसील के ढीमरखेड़ा, छोटा कछारगांव, घुघरी, धौरेसर, बरेली आदि गांवो में बाढ़ प्रवाहित से रहवासियों की हालात गंभीर है। ढीमरखेड़ा, उमरियापान क्षेत्र में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। नदी नाले उफान पर होने से चारों तरफ का आवागमन पूरी तरह से बाधित है, वहीं गांवों में जल प्लावन है। लोंगो के घरों में पानी घुस गया है। नवागत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बाढ़ में फंसे लोगो को शासकीय भवन में शिफ्ट करने एवं खाने पीने, रहने की व्यवस्था करने के लिए सरपंच सचिव को निर्देश दिए। समाजसेवियों द्वारा वाहनों से लोग घर से गृहस्थी का सामान चौरसिया मंगल भवन उमरियापान सुरक्षित लाया गया ।
*ग्राम – बनेहरी के हाल बेहाल*
गर्राघाट के पुल से लगे एक किलोमीटर दूर बनेहरी गांव के एक हिस्से में बेलकुण्ड नदी का पानी आ गया । गांव तक पानी आ जाने से कई घरों के भीतर आ गय। पेट्रोल पंप के समीप शिवदास कोल, आशीष कोल और अश्वनी कोल जबकि गर्राघाट पुल के ऊपर अशोक बर्मन, राजेश बर्मन और संतो बर्मन के कच्चे मकान गिरकर धराशायी हो गए ।
*ढीमरखेड़ा की स्थिति दयनीय*
ढीमरखेड़ा के मौरी नदी का पानी सड़क के ऊपर आ गया । लोगों का आवागमन रुक गया। बस स्टैंड में बनी दुकानों में पानी भर गया।
*सिमरिया में मौत का तांडव*
सिमरिया गांव में सड़क के करीब 10 फुट ऊपर तक पानी भर गया । मुख्य मार्ग पर एक किलोमीटर की दूरी तक पानी ही पानी रहा।
*पिपरिया शुक्ल में भी मौत का कहर*
बेलकुण्ड नदी का पानी पिपरिया शुक्ल से होकर निकलता है। इसलिए गांव का आधा हिस्सा पानी मे डूबा रहा। फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित स्थान पर किया।
*ये नदी नाले रहे उफान पर रहे*
1उमरियापान क्षेत्र में- बेलकुण्ड, कटकहरी, सिलपरा नदी
2- ढीमरखेड़ा क्षेत्र में- मौरी ,बेलकुण्ड नदी, कौभी और गहरा नाला
3- सिलौंडी क्षेत्र की- दतला, हिरण,लभेर, सुआ नदी और सूखा नाला
*बारिश से ये मार्ग हुए प्रभावित*
ढीमरखेड़ा से परसेल-कुम्ही सतधार
*कछारगांव भीषण बारिश की चपेट में*
कछार गांव छोटा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही । सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, समाजसेवी विजय दुबे, मोहन चौरसिया, आशीष चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, जगदीश सोनी, विजय सोनी आदि नगर वासियों के सहयोग से बाढ़ पीड़ित महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों को कपड़े वितरित किये गए । भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, विचार दुबे, आशीष चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, नवीन चौरसिया, सैल्समैन प्रदीप चौरसिया, समाजसेवी जगदीश सोनी, राजेश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, प्रमोद असाटी, शैलेन्द्र पौराणिक, मोहन चौरसिया, ज्ञानचंद चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, शैंकी चौरसिया आदि नगरवासियों के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे है। बनेहरी स्थित पेट्रोल पंप संचालन निकी, विकी चौरसिया ने बताया कि पेट्रोल पंप परिसर में भी बाढ़ से डीजल पेट्रोल के टैंक में भी पानी पानी चला गया । उमरियापान सिहोरा मार्ग पर पकरिया के समीप सिलपरा नदी का पानी पुल के ऊपर होने पर मार्ग को बंद करने पीडब्ल्यूडी और ग्राम पंचायत के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई।उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाज सेवियों के माध्यम से लोगों के डूब में फंसे होने की जानकारी मिली । वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना पर एनडीआरएफ टीम पहुचीं जो पोंडी खुर्द, ठिर्री, देवरी मंगेला, मंगेली, घुघरी, घुघरा, कछार गांव छोटा पहुचीं और रेस्क्यू कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला । एसडीएम विंकी सिंहमारे उइके, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, सांसद हिमाद्री सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने आम जनता को बचाने और सुरक्षित स्थान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुरसिंह के साथ कार्यकर्ता और जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, नायब तहसीलदार अजय मिश्रा, थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय देर रात उमरियापान के चौरसिया मंगल भवन पहुँचे । विधायक ने छोटा कछार गांव से यहाँ पहुँचे लोगों से चर्चा कर उनके हालात जाने। विधायक ने ग्रामीणों के रुकने, खाने पीने की उचित व्यवस्था करने सरपंच सचिव के निर्देश दिए। लिहाज़ा पोड़ी खिरवा के कॉलेज में भी लोगो के ठहरने की व्यवस्था की गई हैं जहां पर पोड़ी कला बी सरपंच जगदीश झारिया, रोजगार सहायक सचिव अजय त्रिपाठी सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा। जनपद सदस्य अटल बिहारी बाजपेई का अच्छा सहयोग रहा लगातार अपनी जान को जोखिम में डालकर ग्रामीणों की मदद की। चौरसिया मंगल भवन उमरियापान में भोजन और रुकने की व्यवस्था सरपंच अटल ब्यौहार सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, समिति प्रबंधक अश्वनी शुक्ला सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा।




