नौ दिवसीय कलिका पुराण एवं काली शिव विवाह कथा आयोजन

सिद्धपीठ कालिका माता धाम सरौली
दर्शन करने वाले भक्तों की मनोकामना होती पूरी, पुर्णिमा, अमावस्या को लगता हैं माता दरबार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा ब्लॉक के प्रसिद्ध कालिका मंदिर में इन दिनों भक्ति की शक्ति में दरबार में चारों ओर श्रद्धालु जनों का आना जाना लगा है। विगत दिनों से चल रहे माता धाम में कालिक पुराण से भक्त भक्ति के भाव में डूबे हुए हैं। लगातार भक्तों का आना जाना लगा हुआ हैं। मां कालकलेही माता सिद्धपीठ मंदिर में मिली जिम्मेदारी – पीठाधीश्वर पण्डित सुमित चतुर्वेदी द्वारा माता की आराधना वंदना के साथ कलिका पुराण में मगन हैं। साथ ही प्रधान पुजारी पण्डित उमेश पाठक, यज्ञाचार्य पण्डित प्रदीप तिवारी, मुख्य संचालक बी एल केवट, मुख्य सहायक सोहनलाल यादव चल रही मां कालिका पुराण में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं । माता के दरबार में दर्शन करने वालों की भीड़ नियंत्रर जारी हैं। माता धाम में अमावस्या एवं पुर्णिमा को दिव्य दरबार भी लगाया जाता हैं। जो भी भक्त आस्था रखते हैं वे माता कालकलेही के दर्शन कर ग्राम सरौली मझगवा आकर माता का आशीर्वाद ले सकते हैं।