सावन महीने का आखिरी सोमवार 04 अगस्त को, अभी नोट कर लें शुभ पूजन मुहूर्त

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🔮 सावन महीने का आखिरी सोमवार 04 अगस्त को, अभी नोट कर लें शुभ पूजन मुहूर्त…….
👉🏼 2025: सावन महीने का आखिरी सोमवार 4 अगस्त 2025 को है। इस दिन भगवान की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हालांकि, पूजा के लिए आपको शुभ मुहूर्त की जानकारी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि सावन के आखिरी सोमवार के दिन आपको किस समय शिव पूजन से लाभ प्राप्त होगा और इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बने हुए हैं।
✡️ आखिरी सावन सोमवार पर पूजन का शुभ मुहूर्त
सावन के आखिरी सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा। वहीं लगभग 5 बजकर 3 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त की समाप्ति होगी। यह मुहूर्त शिव भगवान की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसके बाद भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। आप अभिजीत मुहूर्त में भी शिव पूजन कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद करना भी बेहद शुभ होता है। सूर्यास्त 4 अगस्त को शाम 7 बजकर 3 मिनट पर होगा। इसलिए 7 से लेकर 9 बजे के बीच में भी आप शिव पूजन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि 4 अगस्त को सुबह 7 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में पूजन करने से बचेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
⚛️ सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहे हैं ये शुभ योग
सावन माह के आखिरी सोमवार के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग के साथ ही इन्द्र योग और ब्रह्म योग भी रहेंगे। इन शुभ योगों में सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इस दिन आपको शिव पूजन के साथ ही शिव मंत्रों का जप भी करना चाहिए। सावन सोमवार के शुभ दिन पर दान करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।


