मध्य प्रदेश

कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम का तुलाई केंद्र तारादेही में निरीक्षण

अनियमितताएं मिलने पर तीन पर एफआईआर दर्जगेहूं तुलाई के बदले अवैध वसूली का मामला उजागर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

तेंदूखेड़ा। जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत तारादेही उपार्जन केंद्र पर गेहूं तुलाई के दौरान किसानों से अवैध वसूली की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर एसडीएम सी.जी. गोस्वामी ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां कई अनियमितताएं सामने आईं।निरीक्षण के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि तुलाई के नाम पर उनसे 20 से 25 रुपये प्रति क्विंटल तक की अवैध वसूली की जा रही है। एक बोरी (लगभग 50 किलो) पर 10 रुपये तक लिए जाने से किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा था। किसानों का यह भी कहना था कि पैसे न देने पर तुलाई में देरी की जाती है और अनावश्यक परेशान किया जाता है।कुछ किसानों ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि तुलाई के दौरान जानबूझकर गेहूं जमीन पर गिराया जाता है, जिसे बाद में पल्लेदारों द्वारा इकट्ठा कर निजी रूप से बेच दिया जाता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सी.जी. गोस्वामी ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस दौरान तहसीलदार विवेक व्यास, थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े, आरआई करण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। थाने में फूड इंस्पेक्टर आदित्य दहिया द्वारा विधिवत एफआईआर दर्ज कराई गई।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य तुलाई केंद्रों में हड़कंप मच गया है, वहीं छोटे किसानों ने राहत और संतोष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button