विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपालपुर में चला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान,

भाजपा की मासिक बैठक भी संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम गोपालपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान पंचायत भवन गोपालपुर एवं पीएम श्री हाई स्कूल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा सिलौंडी मंडल प्रभारी विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी तथा संतू असाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
इसके पश्चात गोपालपुर पंचायत भवन में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विजय दुबे ने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के प्रति समर्पण से ही संभव है।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने अपने संबोधन में संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी को मिलकर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सीमा भरत शुक्ला, सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, विनोद राय, सरपंच साकेत लोनी, सदन तिवारी, नरेंद्र दहिया, अन्नू पाल, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण तिवारी, नारायण सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा, नरेंद्र पाल, कमल बर्मन, अमरेश राय, संतोष वंशकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



