मध्य प्रदेश
खबर प्रकाशन के बाद आदेश हुये जारी……. प्राईवेट कर्मचारियो की शासकीय कार्यलय में नो एंट्री………

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ढीमरखेड़ा और उप तहसील सिलौडी मैं अवैध रूप से काम कर रहे हैं बृजेश जायसवाल एवं अंगद सिंह सहित अन्य कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया इनके द्वारा लंबे समय से शासकीय कार्यालय में अवैध रूप से बैठकर शासकीय कार्य किया जा रहा था और खुलेआम रिश्वत ली जा रही थी इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों की शिकायत की गई लेकिन इसके बाद भी कार्यवाही नहीं की गई स्मरण रहे कि मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा “पहले दो नजराना तभी होता है काम, प्राईवेट व्यक्ति के हाथों में सरकारी ऑफिस की कमान” शीर्षक से प्रमुखता के साथ इस मुद्दे को उठाया गया जिसके बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए और इन को चेतावनी दी गई है कि अब वे दोबारा कार्यालयों मे प्रवेश न करें।



