मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन से गॉवों के प्रत्येक घर में पहुंचेगा पानी- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री ने खण्डेरा में 37.25 लाख रू लागत के नल जल योजना रेट्रोफिटिंग कार्य का किया भूमिपूजन
रायसेन।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सॉची जनपद के ग्राम खण्डेरा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 37.25 लाख रू लागत के नल जल योजना रेट्रोफिटिंग कार्य का भूमिपूजन तथा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं, बहनों को पानी के लिए परेशान ना होना पड़े, उन्हें हैण्डपम्पों और कुंओं पर लाईन ना लगाना पड़े, इसके लिए सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर में नल से पानी पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आज यहां 37.25 लाख रू लागत के नल जल योजना रेट्रोफिटिंग कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इसमें 30 हजार लीटर क्षमता वाली टंकी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही तीन हजार मीटर पेयजल लाईन का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नल जल योजना का कार्य पूर्ण हो जाने पर गॉव के एक-एक घर में टोंटी के माध्यम से पेयजल पहुंचेगा और माताओं, बहनों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश में गॉवों और ग्रामीणों के विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सके इसके लिए गॉव-गॉव में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद सबसे पहले सॉचेत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया। देवनगर में तीस बिस्तर का अस्पताल स्वीकृत किया गया। गैरतगंज, सॉची और बेगमगंज में सिविल अस्पताल स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि आज बेगमगंज में सिविल अस्पताल भवन का शिलान्यास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के चहुॅमुखी विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। चाहे सड़कों की बात हो, स्कूल की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो, विद्युत की बात हो। क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button