धार्मिक

श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर में शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

कथा के द्वितीय दिवस पंडित नरेश शास्त्री ने सुनाया भक्ति और धर्म का संदेश
सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहा स्थित श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा वाचक पंडित नरेश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य के जीवन को सही दिशा देने वाली है। इसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में धर्म, भक्ति और सदाचार का संचार होता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान के गुणगान में लीन नजर आए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
सभी धर्मप्रेमियों को आमंत्रण
मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण यादव ने नगर एवं क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा का यह आयोजन अत्यंत पुण्यदायी है और इस अवसर पर सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button