पहलगाम : गांव गांव उठ रही आवाज, खरगोन में सकल हिन्दू समाज ने मशाल रैली निकालकर जताया आक्रोश

दीप जलाकर दिव्य आत्माओं को दी विनम्र श्रद्धांजलि
रिपोर्टर: कमल याज्ञवल्क्य
बरेली । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में सकल हिन्दू समाज खरगोन ने मशाल रैली निकालकर आक्रोश जताया। आक्रोश रैली में खरगोन सहित अहमदपुर, जामगढ़, भगदेई , खेरबाड़ा, बटेरा, रजबाड़ा, टोंगा, खेरी मुगली, ढिलवार, माधामऊ, सहित आसपास के हिंदू समाज के लोगों ने संगठित होकर मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। श्रीहनुमान मंदिर से बस स्टैंड तक निकाली गई मशाल रैली के बाद शहीद हुये हिंदू परिवारों के दिव्य दिवंगत आत्माओं के प्रति दीप जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सकल हिन्दू समाज खरगोन के आवाहन पर आयोजित इस आक्रोश रैली और श्रद्धांजलि अर्पण के बाद सकल हिन्दू समाज की ओर से विजय प्रकाश तिवारी तथा अभिषेक रघुवंशी ने सभी की भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा किया गया कृत्य अक्षम्य है उन्हें इसका कठोर से भी कठोर दंड मिलना ही चाहिए।
इन गांवों के यह रहे शामिल
इस जन आक्रोश रैली में खरगोन सहित अहमदपुर, जामगढ़, भगदेई , खेरबाड़ा, बटेरा, रजबाड़ा, टोंगा, खेरीमुगली, ढिलवार, माधामऊ, सहित आसपास के हिंदू समाज के विजय प्रकाश तिवारी, घनश्याम सिंह रघुवंशी, भगवान सिंह धाकड़़, अभिषेक रघुवंशी, मनोज शर्मा, विनोद त्रिपाठी, दर्शन साहू, धीरेंद्र पटेल , प्रदीप पटेल, मानसिंह धाकड़, डाक्टर अरविन्द चौहान, उमाशंकर उपाध्याय,सुधीर शर्मा, एलके राय, दयाशंकर सोनी, राजू बमरेले, संतोष राय, ओमप्रकाश साहू, नरेंद्र रघुवंशी, राजेश पाल, दर्शन रघुवंशी सहित सभी व्यापारी आसपास के गांवों के नागरिक शामिल रहे।



