क्राइम

पुलिस ने 72 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी किये गए सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम महनेर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के सोने चांदी के जेवरात व नगदी रूपये की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद किया।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि दिनांक 22 / 4 / 25 को ग्राम महनेर निवासी प्रार्थी हरभजन काछी पिता राम गोपाल काछी उम्र 70 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि उसके घर में अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडकर आलमारी में रखे जेवर सोने की पंचाली, पेन्डल, अंगूठी, झुमकी, सोने की चेन, चांदी की पायल दो जोडी, चांदी के सिक्के व नगदी रुपये चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर थाना उमरियापान पुलिस ने अपराध क्रमांक 149 / 25 धारा 331 ( 4 ) , 305A B.N.S. प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।
उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रजंन के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में तत्काल थाना उमरियापान पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी व चोरी गये समान की तलाश पतासाजी की गई।
तलाश के दौरान ग्राम महनेर के संदेही प्रिंस उर्फ विक्की तिवारी पिता राजेश उर्फ रज्जू तिवारी उम्र 21 वर्ष से कड़ाई से पूछताछ की गई । जिसने जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि चोरी किया गया माल को अपने घर के पीछे बने निर्माणाधीन मकान में छिपकर रखना बताया । जिसकी निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गया मशरूका सोने चादी के जेवरात एवं नगदी 163400 रुपये कुल मशरुका 4 लाख 42 हजार 600 रुपये का जप्त किया गया। आरोपी प्रिंस उर्फ विक्की तिवारी पिता राजेश उर्फ रज्जू तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी महनेर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किए जाने से आरोपी को जिला जेल में दाखिल किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उमरियापान थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, कार्य. सउनि. गया प्रसाद मंगोरे, कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, कार्य.प्र.आर. अजय सिंह, आर. योगेश पटेल, आर. जगन्नाथ भट्टे, आर. मनोज कुम्हरे आर. रोहित झारिया, आर. अनिल पाण्डेय की विशेष भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button