ज्योतिषधार्मिकमध्य प्रदेश

पं. मोहनलाल स्वर्णपदक से सम्मानित, ज्योतिष के क्षेत्र में फिर बढ़ाया विंध्य का मान

इंदौर । मां भुवनेश्वरी ज्योतिष, वास्तु, कर्मकांड शोध संस्थान इंदौर के तत्वाधान में पंचम वेदांग ज्योतिष महोत्सव एवं अलंकरण समारोह का आयोजन संस्था के अध्यक्ष पंडित संतोष भार्गव के दिशा निर्देश में 25 एवं 26 मई को देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड के विशाल सभागार में भव्य गरिमामय रूप से संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में मां शारदा की पवित्र धार्मिक नगरी मैहर के जन सूचना केंद्र के संचालक ज्योतिषाचार्य पंडित मोहनलाल द्विवेदी को उनके द्वारा मुखाकृति विज्ञान, शरीर अंग लक्षण विज्ञान और हस्त लक्षण विज्ञान विषय पर सारगर्भित उदबोधन हेतु स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया ।
पंडित द्विवेदी को इससे पूर्व भी अनेको उपाधियां, सम्मान और स्वर्णपदक देश के तमाम प्रमुख स्थानों से प्राप्त हुए है। पंडित द्विवेदी विगत दो दशकों से ज्यादा समय से मां शारदा देवीधाम में देश के कोने कोने से आए हुए लोगो की कठिन समस्याओं के शास्त्र सम्मत सरल उपाओ द्वारा समाधान किया जाता है । इनके द्वारा मैहर ही नही सम्पूर्ण विंध्य क्षेत्र का ज्योतिष के क्षेत्र में मान बढ़ाया जाता रहा है
पंडित द्विवेदी की इस उपलब्धि पर देश भर से आए 400 से अधिक विद्वानों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र महंत, जीडी बशिष्ट, अनिल वत्स, सुभेष सरमन, रमन सेंगर, मयंक जोशी, जीतू बाबा, आभा जैन, हरिओम जोशी आदि मुख्यरूप सम्मलित हुए ।

Related Articles

Back to top button