तेंदुए का पुल के नीचे मिला शव, मौके पर पहुंची वन विभाग टीम

राशिद मीर, वरिष्ठ पत्रकार
रायसेन । रायसेन जिले की सीमा से लगे राहतगढ़ वन परिक्षेत्र इलाके में एक तेंदुए के बच्चे का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिये जबलपुर भेजा गया है। घटना राहतगढ़ परिक्षेत्र इलाके की भानगढ़ बीट क्रमांक 2 की है। जहा पर बीना नदी पर बने बड़े पुल के नीचे एक तेंदुए के बच्चे का शव पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने पर राहतगढ़ वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। फिलहाल वन विभाग ने अपनी प्रॉयमरी कार्यवाही पूरी करने के बाद तेंदुए के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये जबलपुर रवाना कर दिया है।
राहतगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कौशल का कहना है कि संभवतः तेंदुए का शावक बड़े पुल से नीचे गिरा है जिससे हो सकता है पुल से नीचे गिरने से तेंदुए के बच्चे की मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि तेंदुए की मौत किस वजह से हुई है ? तेंदुए के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नही है, तेंदुए के मादा शावक की उम्र करीबन दो साल है।
बता दें रायसेन जिले में लगातार बाघ और तेंदुए का आतंक बना हुआ है वही रायसेन जिले से लगे राहतगढ़ में रिहायशी इलाके में तेंदुए का शव मिलने से वहाँ भी दहशत का है।


