माता-पिता छोटे बच्चों से भीख मंगवा कर मारते पीटते थे, सूझबूझ से पांच बच्चे पहुंचे बाल संरक्षण
समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया एवं पार्षद आशीष जायसवाल की पहल रंग लाई
परासिया । छिंदवाड़ा जिले के सक्रिय समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने बताया कि 14 अक्टूबर कों परासिया वार्ड क्रमांक 9 पार्षद आशीष जायसवाल का रात्रि 12 बजे के लगभग मुझे फोन आया और उन्होंने फोन पर बताया की दो छोटे छोटे बच्चे मेरे घर के आगे की ओर बैठे हुए हैं और उनके रोने की आवाज आ रही है। मैं तत्काल स्थान पर पहुंचा इसी बीच मैंने सहयता हेतु श्री शिवाय रेस्टोरेंट होटल के संचालक अंकुश यादव को फोन कॉल किया। जब हम तीनों उन दोनों बच्चों के पास पहुंचे। तो हमने बच्चो के पहनावे को देखा दोनों बच्चे मोबिन परिवार से समझ आ रहे थे। बच्ची की उम्र 8 से 10 साल और बच्चे की उम्र 7 से 8 वर्ष के लगभग रही होगी। हम तीनों ने जब दोनों बच्चों से सवाल जवाब किया कि बेटा आप लोग यहां रात के 12 बजे क्या कर रहे हैं आपका घर कहां है आप लोग यहां कैसे आए हो तो बच्ची ने बताया हम लोग अमरावती के रहने वाले हैं और अभी हमारे माता-पिता खीरसाडोह स्टेशन में हैँ। हमारे माता-पिता हमसे भीख मंगवाने का काम करवाते हैं। और पिता हमेशा रोज हमको बहुत ज्यादा मारते पीटते हैं। हमको हमारे माता-पिता के पास नहीं जाना हम आपके घर जाकर रह लेंगे। ऐसी विषम परिस्थितियों पर मैंने तत्काल आशीष जायसवाल अंकुश यादव को साथ लेते हुए दोनों बच्चों को लेकर के परासिया पुलिस थाना पहुंचा। जहां पर समस्त घटनाक्रम उपस्थित पुलिस स्टाफ को हमने अवगत करवाया। परासिया पुलिस प्रशासन ने 100 डायल को खीरसाडोह स्टेशन भेज बच्चों के पिता जावेद शाह को बुलवाया गया। इसी बीच मैंने चांदामेटा अंजुमन सदर जावेद अली एवं परासिया टिंकू खान को फोन कर सारी घटना से अवगत करवाया। और आग्रह किया कि इन दोनों बच्चों को किसी मदरसे में रखकर के उनकी शिक्षा दीक्षा एवं दो वक्त की रोटी की व्यवस्था बनाएं। उसी समय थाना प्रभारी तिवारी एवं सिद्दीकी थाने में पहुंचे और हमें आश्वासित किया। कि आप लोग घर जाइए उचित कानूनी कार्यवाही करते हुए बच्चों कि हम कल व्यवस्था बनायेंगे। हम लोग घर आ गए दूसरे दिन प्रातः बाल सेवा आश्रम से निवेदिता शाह परासिया थाने पहुंची जहां से परासिया थाना नगर निरीक्षक मेडम जी के मार्गदर्शन में सिद्दीकी सर एवं पुलिस स्टाफ को साथ लेते हुए वार्ड पार्षद आशीष जायसवाल एवं समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया खीरसाडोह स्टेशन पहुंचे। जहां हमने देखा कि वहां पांच छोटे छोटे बच्चे और एक बच्चा मां की पेट में हैँ। उपरोक्त संबंध में निवेदिता शाह द्वारा कागजी कार्यवाही कर पांचो बच्चों एवं माता-पिता सभी को बाल संरक्षण समिति छिंदवाड़ा भेजा गया हैँ।



