धार्मिक

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, महावीर जिनालय भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर दो दिवसीय महोत्सव मनाने की शुरूआत

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
सकल जैन समाज पंचायत रायसेन द्वारा वर्तमान शासन नायक 1008 तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2621 वां जनकल्याणक महोत्सव यहां के 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर दुर्गा चौक पुराना बस स्टैंड के समीप, महावीर जिनालय मन्दिर सागर रोड में महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाए जाने की शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। इस बार बुधवार और गुरुवार को महावीर स्वामी का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति के बीच मनाई जाएगी। सकल जैन समाज पंचायत रायसेन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है।जैन मंदिरों में विविध सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।सकल जैन समाज रायसेन के वीरेंद्र जैन विनोद जैन, मुकेश जैन, डॉ वीरेंद्र कुमार जैन, वीरेंद्र पवैया, मनोज राकेश जैन, विवेक जैन गोंद व्यापारी,नरेंद्र जैन विकास जैन, चन्दनमल जैन, बुद्धसेन जैन, अनिल कुमार जैन, विकास पवैया, राजेन्द्र कुमार जैन शास्त्री, शिक्षक विनोद कुमार जैन,प्रमोद जैन, शिखर चंद जैन आदि ने जैन मंदिरों में समाजजनों से परिवार सहित हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button