पर्यावरणमध्य प्रदेश

मिश्र तालाब का पानी मार रहा बदबू, जिम्मेदार अधिकारी बने बेखबर

कलेक्टर साहब जरा एक नजर इधर भी….
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
शहर के बीचों बीच बने प्राचीन मिश्र तालाब का पानी इन दिनों साफ सफाई के अभाव में काई युक्त हो चुका है जो बदबू मार रहा है।भीषण गर्मी के बावजूड बड़े, युवा तेज गर्मी से राहत पाने इसमें नहाने कपड़े धुलाई भी नहीं कर पा रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासक एवंस कलेक्टर अरविंद दुबे से मिश्र तालाब से मिश्र तालाब में पड़े कचरे गंदगी की साफ सफाई कराए जाने की मांग की हैं।
तालाब के सौंदर्य में करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है।सीढ़ियों पर कचरा गंदगी जमा है।जिससे मिश्र तालाब की खूबसूरती पर ग्रहण लगने लगा है। वहीं यहां गर्मियों में घूमने आने वाले लोगों का कहना है कि फब्बारा भी बंद पड़ा हुआ है। जिससे लोग फब्बारे का आनन्द भी नहीं उठा पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button