मध्य प्रदेश

यात्री बस पलटी, 7 यात्री घायल, पुलिस मौके पर

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई। गैरतगंज थाना क्षेत्र के भानपुर गंज मोड़ के पास शुभम ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस बरेली से बेगमगंज की ओर जा रही थी, अचानक सामने गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन बस संतुलन खो बैठी और पलट गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा राजमार्ग के भानपुर के पास शुभम ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी 38 पी 0215 बरेली से बेगमगंज जा रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 लोग घायल हो गए। घायलों में निधि चढ़ार उम्र 26 वर्ष, भानपुर गंज, खुशबू लोधी उम्र 19 वर्ष, गगनवाड़ा सिलवानी, प्रहलाद सिंह उम्र 70 वर्ष, गगनवाड़ा सिलवानी, दीपक आदिवासी उम्र 27 वर्ष, पिथोरिया सागर, रमेश कुमार उम्र 52 वर्ष, पिथोरिया सागर, नारायण सिंह उम्र 70 वर्ष, चुरक्का और वंशिका उम्र 14 वर्ष, रमपुरा शामिल हैं।
सभी घायलों को तत्काल गैरतगंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उपनिरीक्षक सुनंदा खरे के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button