पथरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

प्रभारी हर्ष यादव ने कई लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । दमोह जिले अंतर्गत पथरिया में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दमोह जिला के लिए देवरी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव को प्रभारी नियुक्त किया है कांग्रेस के संगठन के ढांचा को मजबूत करने के लिए पथरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में पंचायत स्तर तक कांग्रेस की संगठन को बनाने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा हुई तथा भाजपा सरकार की पिछले चुनाव में की गई वादा खिलाफी के विरोध में विधानसभा घेराव करने दिनांक 16 दिसम्बर 24 को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने पर भी चर्चा हुई इसी दौरान मोहनपुर के पूर्व सरपंच राजू पटेल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के निवास स्थान पर संपन्न हुई।
बैठक में दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्नचंद जैन, राजेन्द्र सिंह बकील साहब, पूर्व अध्यक्ष मदन बाबू जिला पंचायत सदस्य आसाराम अहिरवार, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रत्नेश सोनी, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, रिटायर डीएसपी पुरुषोत्तम अहिरवार, प्रोफेसर बीएल अहिरवार रि. बी ईओ सीताराम मासाब, पूर्व अध्यक्ष भरत श्रीवास्तव, बिक्रम सिंह सासा अजय ठाकुर, निमिष ठाकुर नगर पालिका के पार्षद शुभम चौबे, पीर अली खान, प्रभु दयाल अहिरवार, हेमराज लड़ियां श्रीधर सुमन, सोमनाथ कुशवाहा, पूरन बीडीसी मीडिया प्रभारी दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की उपस्थिति रही।



