मध्य प्रदेश

आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर बम्होरी में हुई शांति समिति की बैठक

सिलवानी । कस्बा बम्होरी स्थित थाना परिसर में सोमवार शाम आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी मिलादुन्नबी ढोल ग्यारस एवं पर्युषण पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने की। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक समाजसेवी, व्यापारी पत्रकार एवं विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष किशोर सोनी, जैन समाज अध्यक्ष, व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं मुस्लिम त्यौहार कमेटी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों शोभायात्राओं के आयोजन तथा नगर की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button