बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक ही परिवार के चार लोगो की मौत, 12 घायल
विदिशा । एमपी के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील से शादी समारोह में शामिल होकर एक परिवार के 16 लोग इंदौर के महू स्थित अमलापुरा मानपुर लौट रहे थे। इस दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 11 जीए 3565 अनियंत्रित होने से रात्रि करीब 10 बजे लटेरी तहसील की आरी घाटी पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में चार लोगों की मौत हों गई, ओर 12 लोग घायल हों गए जिनकी हालात ठीक है।
लटेरी थाना प्रभारी जयकुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर घायलों को लटेरी के शासकीय अस्पताल में कराया भर्ती। जहां लटेरी में ही डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित किया। देर रात में ही एक गंभीर घायल को विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां उसकी मृत्यु हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को भोपाल रेफर किया हे।
मृतकों में 20 वर्षीय नारायण कालूराम 20 वर्षीय गोकुल सुखार 25 वर्षीय बसंती बाई और 40 वर्षीय हजारी टाकिया शामिल है। मृतकों का विदिशा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
दूल्हा-दुल्हन दूसरी गाड़ी में सवार थे। देर रात कलेक्टर अंशुल गुप्ता और एसपी रोहित काशवानी लटेरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से बातचीत की।
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे में 4 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹2-2 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।



