युवक ने घर के छत पर लगाई फांसी, मचा हड़कंप
सिलवानी । शुक्रवार की सुबह नगर के वार्ड 04 शिवाजी नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपने ही घर की छत पर लटका हुआ मिला।
जानकारी के अनुसार राहुल राय पिता गौरीशंकर राय उम्र 30 साल ने शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में नहीं मिलने पर परिजनों ने घर की छत पर जाकर देखा तो वह लटका हुआ मिला, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बताया जाता है कि रोहित की पूर्व में पत्नी की मौत हो गई थी जिसका एक तीन साल का पुत्र है। दूसरी शादी करने के बाद एक पुत्री है। घटना के बाद से पत्नी बच्चों और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
फांसी का कारण अज्ञात है। युवक ने किन कारणों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला लिया यह सूक्ष्मता से जांच के बाद ही सामने आएगा।



